पिकनिक की खुशियां मातम में बदली: वाटरफॉल में पैर फिसलने से शख्स की हुई मौत, परिवार संग आया था घूमने

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 9 Second

कोंडागांव। जिले के प्रसिद्ध कुएंमारी वाटरफॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में रायपुर निवासी संतोष वैद्य की मौत हो गई। संतोष अपने परिवार के साथ घूमने और पिकनिक के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन झरने के पास अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे गढ्ढे में जा गिरे। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त संतोष झरने के बिल्कुल पास उस स्थान पर खड़े थे जहां पत्थर बेहद फिसलन भरे थे। गिरने के दौरान वह चट्टानों से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने तुरंत उन्हें केशकाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, केशकाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share on Social Mediaरायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय), मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में वैष्णव ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय […]

You May Like