बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, दीपक बैज ने कहा – जनता की जेब में डकैती कर रही सरकार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

रायपुर. बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है. आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया. बैज ने कहा कि बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर ब्लॉक से जिला स्तर तक प्रदर्शन किया जाएगा. पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बैज ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है. घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है. सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. छत्तीसगढ़ के किसान इस सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान हैं, अब कृषि पंप में बिजली की दर बढ़ाकर सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है. दीपक बैज ने बताया, बिजली दरों में वृद्धि को लेकर 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के सभी ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर बिजली दफ्तरों का घेराव किया जाएगा. इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी जिलों में प्रेस वार्ता भी करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिकनिक की खुशियां मातम में बदली: वाटरफॉल में पैर फिसलने से शख्स की हुई मौत, परिवार संग आया था घूमने

Share on Social Mediaकोंडागांव। जिले के प्रसिद्ध कुएंमारी वाटरफॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में रायपुर निवासी संतोष वैद्य की मौत हो गई। संतोष अपने परिवार के साथ घूमने और पिकनिक के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन झरने के पास अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे गढ्ढे […]

You May Like