भड़के बघेल ने IG पर लगाए गंभीर आरोप

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कोल लेवी मामले के आरोपी व्यापारी सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें सूर्यकांत तिवारी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल ने रायपुर आईजी और एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस बीच कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से उनके वकील फैजल रिजवी ने मुलाकात की। रिजवी ने आरोप लगाया कि जेल में सूर्यकांत तिवारी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल अब प्रताड़ना का केंद्र बन गया है।

इधर, सूर्यकांत तिवारी ने भी रायपुर आईजी और एसीबी प्रमुख अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक के चैंबर में आईजी मिश्रा ने उन्हें बुलाकर धमकाया और दबाव डाला कि वे सौम्या चौरसिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फंसाने के लिए झूठे बयान दें। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सटोरिए ने फिल्मी अंदाज में दी आईपीएस को चुनौती

Share on Social Mediaबिलासपुर। ‘हां मैं सट्टा खिलाता हूं…, तोरवा पुलिस को रोज 5000 रुपये भी तो देता हूं। सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है। रेलवे क्षेत्र में अकेले नहीं हूं। मुझे पकड़कर क्या कर लोगे। मैं पैर से दिव्यांग हूं। हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी […]

You May Like