पाकिस्तान में सड़के हादसे में 28 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को बस दुर्घटना में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पचास से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस जिले के बिस्मिया इलाके में आज सुबह खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों ने बताया कि जब बस तुर्बत शहर से दक्षिण पश्चिम प्रांतीय राजधानी क्वेटा की ओर जा रही थी तो तेज रफ्तार बस का टायर फट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने कदमों पर तो खड़ा हो गया,अभी इंडिया के लिये खड़ा होना बाकी है

Share on Social Mediaमुबंई । आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ एक प्रोमो लॉन्च किया है। स्टार स्पोर्टस ने बुधवार को ट्वीट कर प्रोमो का वीडियो शेयर किया है जिसमें पंत के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ कहा […]