महानदी नाव हादसा: अब तक 7 लोगों की मिली लाश, अफरा-तरफा मची…

rashtra path
Share on Social Media

रायगढ़/ओडिशा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए।

कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार करने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। अब तक 7 शव बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलिन प्रभात एनएसजी के महानिदेशक नियुक्त, सुक्खू ने दी बधाई

Share on Social Mediaनयी दिल्ली/ शिमला। भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के आंध्रप्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह अभी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक पद पर तैनात हैं। सरकारी आदेश के अनुसार वह नया पद […]

You May Like