छत्‍तीसगढ़ी सुआ संगीत बालीवुड में पंहुचा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 38 Second

रायपुर। संवेदशील मुद्दे पर बनी काजग-2 (Kaagaz 2) एक मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक और अनुपम खेर स्टारर फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का छत्तीसगढ़ से भी विशेष जुड़ाव है। मूलत: दुर्ग जिले के रहने वाले पति-पत्‍नी की जोड़ी सृजन विनय वैष्णव ने फिल्म के देशभक्ति गीत ऐ वतन…को कंपोज किया और अपने मधुर आवाज से सजाया है। सृजन ने ही गीत की रचना की है। सृजन ने बताया कि फिल्म में एक बधाई गीत है बेटी मेरी सबसे जुदा… है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ी के फोल्क गीत सुआ का म्यूजिक दिया है। एक और गीत हक की खातिर…को हम दोनों ने ही कंपोज किया है। काजग -2 में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने मिस्टर रस्तोगी का किरदार निभाया है। यह शूट की हुई उनकी अंतिम फिल्म है, इसलिए उनके फैंस बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और लेखिका सृजन वैष्णव ने बताया कि फिल्म के एक गीत हक की खातिर लड़ने वाले… को अभिनेता सतीश कौशिक अपनी आवाज में रिकार्ड करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले होली मैं और विनय होली पर्व के लिए मथुरा चले गए। इस बीच उन्हाेंने दुनिया का अलविदा कह दिया। यह बात हमेशा हमें खलेगी। सृजन विनय वैष्णव ने बताया कि दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक जितने उम्दा कलाकार थे उतने ही अच्छे इंसान थी थे। बड़े कलाकार होते हुए थी वे मुंबई में हमारे घर आकर गाने की रिकार्डिंग सुना करते थे। सृजन वैष्णव ने बताया कि शुरू से उनके घर में संगीत का माहौल था। दानी कन्या स्कूल में 12वीं तक शिक्षा ली। खैरागढ़ में संगीत की शिक्षा लेते समय उनकी मुलाकात विनय से हुई और 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। संगीत का सफर आसान नहीं था, एक टीवी सीरियल के लिए गाना लिखा और कंपोज किया लेकिन वह रिलीज नहीं हो सकीं। इसके बाद अनिरुद्ध दवे ने सतीश कौशिक प्रोडक्शन में बन रही फिल्म छोरियां छोरो से कम नहीं में हरियाणवी गीत सरपट भागेगी को मैंने लिखा और विनय के साथ म्यूजिक दिया। पंकज त्रिपाठी स्टारर कागज पार्ट वन में भी हमने म्यूजिक दिया। डिज्नी हाटस्टार में रिलीज हुई वेब सीरिज कर्मयुद्ध में गीत आजा वे यारा… को मैंने लिखा व आवाज भी दी। इससे पहले मैं कालेज के समय स्टेज शो कर चुकी हूं। राज्योत्सव, खैरागढ़ महोत्सव, चक्रधर समारोह में मैं अपनी प्रस्तुति दे चुकी हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटेन में कई वाहनों की टक्कर में करीब 34 लोग घायल

Share on Social Mediaलंदन। ब्रिटेन में एम23 मोटरवे पर व्यस्त समय में 15 वाहनों की टक्कर में करीब 34 लोग घायल हो गए हैं। ब्रिटेन की ससेक्स पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कई वाहनों की टक्कर के बाद एम23 का […]

You May Like