एयरपोर्ट में टैक्सी बुकिंग को लेकर गुंडागर्दी गर्भवती को टैक्सी से उतारा..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 4 Second

रायपुर एयरपोर्ट में टैक्सी बुकिंग को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एयरपोर्ट में हर दिन इसको लेकर झगड़े हो रहे हैं. बाहर से कैब बुकिंग करने वालों से बदसलूकी की जा रही है. उन्हें गाड़ी में बैठने से भी रोका जा रहा है. शनिवार को भी विवाद हुआ. रायपुर एयरपोर्ट में सुबह करीब 11 बजे एक गर्भवती महिला अपने बेटे के साथ आई. उनकी पहले से ही कैब की बुकिंग थी. लेकिन एयरपोर्ट के टैक्सी वालों ने उन्हें कैब में बैठने नहीं दिया. इस वजह से वे 6-7 साल के बेटे के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल ही चलती रहीं.

इस दौरान प्राइवेट टैक्सी वाला भी साथ चलता रहा. वो महिला को धमकी भी दे रहा था कि वो उसे किसी दूसरी टैक्सी में बैठने नहीं देगा. विवाद बढ़ता देख महिला राजेंद्रनगर थाने पहुंची. वहां कुछ टैक्सी वाले भी आ गए. थाने में भी टैक्सी वालों ने महिला से बहसबाजी की. पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सुलह करा दिया. महिला ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली. समझौता होने की वजह से पुलिस ने किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है.

रोज हो रहे झगड़े, देखकर भी कुछ नहीं करते अफसर

रायपुर एयरपोर्ट में टैक्सी वालों के रोज-रोज के विवाद ने आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान कर दिया है. खासतौर पर जो बाहर से ओला, उबैर या दूसरी कंपनी की टैक्सी बुक कराकर आते हैं, उनसे विवाद किया जाता है. एयरपोर्ट की टैक्सी का ठेका जिस ट्रैवल्स कंपनी के पास है, उसमें ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं. वे दूसरे टैक्सी ड्राइवरों से जानबूझकर विवाद करती हैं. जब मामला थाने पहुंचता है तो हर बार युवतियों के बजाय दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला बन जाता है.

इसलिए ज्यादातर टैक्सी वाले इनसे विवाद करने से बचते हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि इन मामलों में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर मूकदर्शक बने रहते हैं और कुछ भी नहीं कहते हैं. न तो ट्रैवल्स वालों को नोटिस दी जाती है और न ही प्राइवेट कंपनियों से सिस्टम सुधारने को कहा जाता है. अफसरों के सामने कई बार गाली-गलौज होता रहता है, पर वे बिना किसी को कुछ कहे आगे बढ़ जाते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

विजय बघेल के प्रयासों से दुर्ग अंजोरा बाई पास टोल नाका में CG 07 गाड़ियों को टोल मुक्त किया

Share on Social Mediaदुर्ग: बीजेपी सांसद विजय बघेल के प्रयासों से दुर्ग अंजोरा बाई पास टोल नाका में सीजी 07 गाड़ियों को टोल मुक्त किया गया है। जिससे लोगों ने खुशी जाहिर की है। वहीं दुर्ग सांसद को टोल नाका पहुंचकर बीजेपी समर्थक व कार्यकताओं ने आभार व्यक्त किया है। […]

You May Like