छत्तीसगढ़ में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 23 Second

रायपुर. राज्य में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद सबकी नजरें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है. सबके जेहन में बस यही सवाल घुम रहा है कि नई सरकार का स्वरुप क्या होगा? कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी? पुराने चेहरों पर भरोसा जताया जाएगा, या फिर नए चेहरों को मौका? लेकिन अब छत्तीसगढ़ की जनता को खुद सीएम विष्णुदेव साय ने बता दिया है कि कब होगा मंत्रिमंडल का गठन.

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों का चुनाव कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी का शपथग्रहण होगा.

संभावित मंत्रिमंडल की सूची

सामान्य वर्ग से बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, किरण देव को, ओबीसी वर्ग से ओपी चौधरी, धरमलाल कौशिक या अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव या ललित चंद्राकर, या लखनलाल देवांगन को मौका मिल सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

उप मुख्यमंत्री अरूण साव लालपुर एवं अमरटापू धाम में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

Share on Social Mediaरायपुर. उप मुख्यमंत्री अरूण साव 18 दिसम्बर को देर शाम मुंगेली जिले के लालपुर तथा मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. श्री साव […]

You May Like