सभी प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की लख लख बधाई: बृजमोहन अग्रवाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

रायपुर/ सोमवार को रायपुर समेत पूरे देश में श्री गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती पावन प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

रायपुर में कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर आशिर्वाद लिए साथ ही अमृत रूपी शबद कीर्तन सुना।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को पावन प्रकाश पर्व की बधाई दी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, गुरुनानक देव जी के त्याग, तपस्या, सेवा के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव और देश दुनिया में शांति और खुशहाली आएगी।
उन्होंने सिख धर्म के सेवा भाग की प्रशंसा की और दूसरों से भी इसका अनुसरण करने को कहा। उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान को याद किया और कहा कि, आज भी सिख समाज गुरु ग्रंथ को ही अपना गुरु मानते हुए मानव सेवा में लगा है जो दुनिया में एक मिसाल है। बृजमोहन अग्रवाल ने यहां लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। और सेवादारों के साथ सेवा दी।
हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

खालसा स्कूल के प्रकाश पर्व में पुरन्दर मिश्रा ने की शिरकत, दी शुभकामनाएं

Share on Social Mediaरायपुर। गुरुनानक जयंती के विशेष मौके पर रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सोमवार को देशभर में प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न आयोजन किए गए हैं, जिसमें खालसा स्कूल की परंपरा सालों पुरानी है। यहां हर […]

You May Like