बुलेट पर भारी पड़ेगा EVM का बटन, सुरक्षा होगी ऐसी कि ‘परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर’

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पहले चरण के तहत 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इससे पहले नक्सल प्रभावित इन क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होती है. लेकिन इस बार बस्तर पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के चोक चौबंद इंतजाम करने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अलावा जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, बस्तर फाइटर्स और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन – सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई) जैसे विशेष बलों को मतदान केंद्र और सड़कों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

56 से अधिक मतदान केंद्र के दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया है. वहीं बीजापुर, नारायणपुर, अंतागढ़, दंतेवाड़ा और कोंटा विधानसभा की कुल 149 मतदान केंद्र शिफ्ट की गई है और इन्हें थाना और CRPF कैंप के नजदीक बनाया गया है. वहीं 126 से अधिक स्थानों में नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से मीनपा, गलगम, सिलगेर, चांदामेटा जैसे 40 मतदान केंद्र पूरी सुरक्षा के बीच वापस गांव में स्थापित की गई है. आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर संभाग की जनता से अपील करते हुए कहा कि बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए गए हैं. इसलिए मतदाता को बिना किसी डर और भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंच कर अपना संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाते हुए वोट करने की अपील की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान के पहले फैली दहशत, आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल ...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 7 नवंबर को मतदान किए जाने हैं। इसे पहले एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट किया है। जिससे एक जवान घायल हुआ है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल […]

You May Like