शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, जाने क्या है वजह?

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 17 Second

न्यूज डेस्क। Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बड़ी बॉक्स ऑफिस पारी के बाद शाहरुख को थ्रेट कॉल आ रहे थे, जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। इस वर्ष उनकी दोनों हिट फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है। किंग खान के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहेंगे।

दरअसल, शाहरुख ने राज्य सरकार को एक लिखित शिकायत दी थी कि उनकी फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद से ही उन्हें लाइफ थ्रेट के काल आ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार शाहरुख की सेफ्टी के साथ कोई लापरवाही नहीं करना चाहती। राज्य सरकार ने किंग खान की सुरक्षा के लिए IG VIP सिक्योरिटी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख की सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया जाए।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान के साथ अब से 6 पुलिस कमांडो रहेंगे। एक्टर देशभर में जहां भी जाएंगे, उन्हें हर जगह सिक्योरिटी दी जाएगी। उनके घर के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शाहरुख को अब से Y + सिक्योरिटी दी जाएगी। हालांकि, ये पेड सुरक्षा है। अपनी सिक्योरिटी का खर्च शाहरुख खुद उठाएंगे। इसका भुगतान शाहरुख को सरकार को करना पड़ेगा। बता दें कि शाहरुख से पहले सलमान खान की सुरक्षा को एक्स से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया था। कंगना रनौत को भी वाई+ सिक्योरिटी दी गई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलमान खान ने अपनी Mystery Girl का चेहरा किया रिवील          

Share on Social Mediaसलमान खान ने बीते दिन रविवार 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया था. बॉलीवुड के भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी लड़की के साथ एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में अजनबी हसीना का चेहरा रिवील नहीं किया […]

You May Like