छोटे उद्योगों के 10 हजार से अधिक दावों को मंजूरी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

नई दिल्ली. सरकार ने विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास-एक’ के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के 256 करोड़ रुपये के रिफंड से जुड़े 10,000 से अधिक दावों को स्वीकार कर लिया है.

इस समाधान योजना के तहत एमएसएमई कंपनियां कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा जब्त की गई प्रदर्शन या बोली गारंटी के 95 प्रतिशत राशि के रिफंड का दावा कर सकती हैं. इसकी घोषणा 2023-24 के बजट में की गई थी. यह योजना 17 अप्रैल को खुली और सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम पर दावे जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी.

वित्त मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने विवाद से विश्वास-एक योजना के तहत दावों को स्वीकार कर लिया है. इससे एमएसएमई को 256 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला है और गारंटी मुक्त करने से बैंक ऋण का प्रवाह भी बढ़ा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम जोन 3 ने बारिश थमते ही विभिन्न 90 गडढों की पेच मरम्मत का कार्य करवाया

Share on Social Mediaरायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर,सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष एवं नगर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम के सभी जोनों की टीमों द्वारा जोन क्षेत्र के गडढों की […]

You May Like