सचिन मतदाताओं को जागरुक करेंगे             

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. चुनाव में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ‘नेशनल आइकन’ बनाएगी.

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, ‘यह सहयोग आगामी चुनावों, विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के अद्वितीय प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.’

निर्वाचन आयोग ने इस साझेदारी के माध्यम से मतदान के प्रति शहरी लोगों और युवाओं की उदासीनता संबंधी चुनौतियों से निपटना चाहता है. आयोग मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के मकसद से विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को अपने ‘नेशनल आइकन’ के रूप में नामित करता रहा है.

इसके लिए बुधवार को आयोग और तेंदुलकर के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. आयोग ने कहा कि आगामी चुनावों, खासकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप कल आत्मसमर्पण करेंगे

Share on Social Mediaवाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चुनाव परिणाम पलटने के मामले में वह 24 अगस्त, 2023 को राज्य प्राधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे. उन पर साल 2020 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में जॉर्जिया में चुनावी हार को पलटने के प्रयास […]

You May Like