शेयर बाजार में दिल्ली के निवेशकों का हिस्सा घटा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . सेबी की वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि शेयर बाजार में किए जाने वाले निवेश में देश के शीर्ष 10 शहरों में दिल्ली की हिस्सेदारी में कमी आई है. नकदी खंड के टर्नओवर में दिल्ली की हिस्सेदारी 2022-23 में कम हुई है. इनका बीएसई और एनएसई दोनों के नकद खंड में निवेश घटा है.

वर्ष 2022-23 में बीएसई पर नकद खंड में दिल्ली का निवेश हिस्सा 2021-22 के 2.2 फीसदी से घटकर 2022-23 में 1.5 फीसदी रह गया है जबकि एनएसई में 2021-22 में यह निवेश हिस्सा 5.4 से घटकर 2022-23 में 3.7 फीसदी रह गया है.

वहीं मुंबई के निवशकों ने नकद खंड में अपनी बाजार हिस्सेदारी में और ज्यादा सुधार किया है. 2022-23 में एनएसई के कुल टर्नओवर में मुंबई का हिस्सा 68 फीसदी है जबकि बीएसई पर 40 फीसदी हिस्सेदारी रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ी, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से ज़यादा ...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब मानसून पर ब्रेक लग गया है। बीते दिनों हुई बारिश से मौसम को खुशनुमा हुआ था लकिन कुछ दिनों से तेज़ गर्मी और उमस से जनता परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्‍तीसगढ़ के तापमान […]

You May Like