ईडी अफसर बनकर भिलाई के व्यापारी से 2 करोड़ रुपए की ठगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 22 Second

भिलाई. ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर चावल व्यापारी से 2 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. जब तक पुलिस एक्टिव हुई आरोपी महाराष्ट्र की तरफ निकल गए. आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग की क्राइम टीम रवाना हुई है. लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं.

मोहननगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पारख कॉम्प्लेक्स में चावल व्यापारी अखिलेश गुप्ता के दफ्तर में कार सवार पांच युवक पहुंचे. सीधे ऑफिस में घुस गए. अपना परिचय ईडी अधिकारी बताते हुए गुप्ता से कहा कि तुम्हारे पास नंबर दो की रकम बहुत है. ऑफिस की तलाशी लेंगे. उसी समय ठगों की नजर ऑफिस में रखे बैग पर पड़ी. बैग में 2 करोड़ रुपए किसी को देने के लिए रखे थे. ठग उस बैग को उठा लिए. गुप्ता को अपनी गाड़ी में बैठाकर राजनांदगांव की ओर ले गए. सोमनी के पास उन्हें गाड़ी से उतारा और महाराष्ट्र की ओर भाग गए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन के लिए है यूसीसी : भाजपा

Share on Social Mediaरायपुर. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. डॉ. रमन सिंह ने कहा, यूसीसी का मामला आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए है. आज पूरे देश में अलग-अलग समाज के […]

You May Like