मनचाहा गाना न बजाने से नाराज़ बदमाश ने बार कर्मचारी को मारा चाकू,अस्पताल में कराया गया भर्ती ….

Share on Social Media

रतलाम। बीती रात फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 9 बजे की है, जहां सौरभ बरगुंडा नाम के एक बदमाश ने बार में अपनी पसंद का गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर जमकर उत्पात मचाया और बार कर्मचारी को चाकू मार दिया।चाकूबाजी में घायल कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बार संचालक से मिली जानकारी के अनुसार खेतलपूर निवासी बदमाश सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार शाम बार में पहुंचा था। जहां बार के सिंगर से उसने अपनी पसंद का गाना गाने की फरमाइश की। पसंद का गाना नहीं गाने से नाराज आरोपी सौरव बरगुंडा ने हंगामा खड़ा कर दिया और बार कर्मचारियों से विवाद करने लगा। बार के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और बार में तोड़फोड़ करने लगा और बार कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को सीने पर चाकू मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री मितान योजना : 92 हजार लोगों को घर पर मिला शासकीय दस्तावेज और प्रमाण-पत्र

Share on Social Mediaरायपुर. प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है. नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से संचालित इन योजनाओं के माध्यम से अब तक 51 […]

You May Like