60 साल के आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 22 Second

दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने गुरुवार को कोलकाता में असम की रूपाली बरुआ के साथ शादी कर ली. आशीष विद्यार्थी की यह दूसरी शादी है. रूपाली गुवाहाटी से हैं और कोलकाता में अपस्केल फैशन स्टोर से जुड़ी हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता की शादी पहले गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी.

सूत्रों ने बताया कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आशीष और रूपाली ने कोर्ट मैरिज की. शादी दो संस्कृतियों का एक आदर्श मिश्रण थी. अभिनेता ने कहा कि मेरे जीवन के इस पड़ाव पर रूपाली से शादी करना एक असाधारण एहसास है. हमने सुबह कोर्ट मैरिज की, उसके बाद शाम को गेट-टुगेदर हुआ. रूपाली से मुलाकात को लेकर आशीष ने कहा कि ये बड़ी लंबी कहानी है. उन्होंने कहा कि मुलाकात कैसे हुई इसके बारे में वो फिर कभी बाद में बताएंगे. हम कुछ वक्त पहले मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. पर हम दोनों ही ये चाहते थे कि शादी में ज्यादा धूम धाम न हो, बस परिवार ही रहे.

बता दें, आशीष विद्यार्थी हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, ओडिया, मराठी और बंगाली सहित कई भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं. इनमें 1942: ए लव स्टोरी, बाजी, जीत, मृत्युदाता, अर्जुन पंडित, मेजर साब, सोल्जर, हसीना मान जाएगी, जानवर, वास्तव: द रियलिटी, जोरू का गुलाम, रिफ्यूजी, जोड़ी नंबर 1 और क्यों की मैं झुठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं. वहीं उनके विलेन के किरदार को काफी पसंद किया गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 75 रुपये का नया सिक्का लॉंन्च ,यह होगी खासियत …

Share on Social Mediaदिल्ली : 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस ख़ास मौके पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी होगा जिसमें कई खासियतें होंगी। वित्त मंत्रालय ने नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह […]