SBI के बाद अब PNB ने 2000 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन

Share on Social Media

एसबीआई के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक ने 2 हजार रुपये के नोट जमा करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. अगर आप भी पीएनबी या एसबीआई बैंक के शाखाओं पर 2000 रुपये के नोट बदलने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए.

पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए आपको आधार कार्ड, अधिकारिक वेरीफाइड डॉक्यूमेंट और कोई भी फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. बैंक ने सभी शाखाओं को इसकी जानकारी दे दी है. पीएनबी अधिकारिक ने ये जानकारी तब दी है, जब नोट बदलने के लिए पर्सनल जानकारी की फर्जी खबरें आ रहीं थीं. बैंक ने कहा कि सिर्फ 2000 रुपये के नोट को बैंक में बिना किसी दस्तावेज के जमा करा सकते हैं.

एसबीआई ने भी दी थी जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि 2 हजार रुपये के नोट बदलने के लिए आधार कार्ड के साथ ही फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी. इसपर एसबीआई ने एक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि लोगों को दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए काई दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी. आप किसी भी ब्रांच में जाकर नोटों को जमा करने से लेकर अदला-बदली कर सकते हैं.

कैसे पैदा हुई भ्रम की स्थिति

दो हजार के नोटों का ट्रांजेक्शन को लेकर पुराने फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इस स्थिति में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि आरबीआई के जानकारी के बाद ये स्पष्ट किया गया कि काई दस्तावेज और फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. इसके बाद एसबीआई और अब पीएनबी ने इसे स्पष्ट किया है.

आर​बीआई के मुताबिक एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये जमा करा सकते हैं. अगर इससे ज्यादा रकम जमा कराते हैं तो नियम के मुताबिक, बैंक को पैन और आधार कार्ड दिखाना होगा.

आरबीआई की ओर से बैंकों को खास निर्देश दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए नोट बदलवाने आने वाले उपभोक्ताओं के लिए छाया और पानी का पूरा इंतजाम करने के लिए कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

...यूं ही कोई बृजमोहन नहीं बन जाता

Share on Social Mediaसंबंधों को निभाना किसी से सीखना है तो बृजमोहन अग्रवाल से सीखिए. यही उनकी खासियत है और यही उनकी सफलता का राज भी. यूं ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल लोगों के दिलों में बसते हैं. क्योंकि रिश्ता निभाने में बृजमोहन जी का कोई मुकाबला ही नहीं  है. यह […]