अब झारखंड को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

Share on Social Media

झारखंड को भी बहुत जत्दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. झारखंड से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की तैयारी है. यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगी. रांची से बीजेपी  के सासंद संजय सेठ ने खुद इस बात की पुष्टि की है. इनमें एक ट्रेन रांची से पटना  के लिए चलाई जाएगी. ये वंदे भारत एक महीने के भीतर चलाई जाएगी. दूसरी ट्रेन तीन महीने के भीतर रांची से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी.

वंदे भारत ट्रेन रांची स्टेशन से खुलते हुए टाटीसिल्वे, बीआईटी मेशरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी. यह अन्य वंदे भारत ट्रेन की तरह सप्ताह में 6 दिन चलेगी. साथ ही यह ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जैसे, मॉडर्न वॉशरूम, पूरी तरह एयर कंडीशन, रोटेबल सीट, फूड, हर सीट के लिए अलग चार्जर पॉइंट होगी. साथी यह मात्र 6 घंटे से कम में रांची पटना के बीच की दूरी तय कर लेगी. जिससे यात्रा सुगम होगी व समय की भी बचत होगी.

वंदे भारत से रांची से पटना पहुंचने में छह घंटे लगेंगे. ये ट्रेन रांची से बरकाकाना , हजारीबाग कोडरमा और गया के रास्ते पटना पहुंचेगी. रांची से वंदे भारत शाम पांच बजे  चलेगी और रात 11 बजे तक पटना पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी. हालांकि अभी ट्रेन की टाइमिंग को लेकर रेल मंत्रालय मंथन कर रहा है. दक्षिण- पूर्व रेलवे और पूर्व- मध्य रेलवे की ओर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, देशभर में कहां-कहां दिखाई देगा

Share on Social Mediaसूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है. साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज (5 मई) लगेगा. आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा. इसके पहले […]

You May Like