खालिस्तान समर्थक सामग्री प्रसारित करने पर सख्ती

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 52 Second

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटों के अंदर कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम छह यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किये जा रहे छह से आठ यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’ किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री परोसने वाले ये चैनल सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे. हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा पंजाब के अजनाला में एक पुलिस थाने पर हमला करने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है. सिंह के समर्थक हथियारों से लैस थे और वे अपने एक साथी की रिहाई की मांग कर रहे थे. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चैनल को ब्लॉक करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर यूट्यूब 48 घंटों के अंदर कार्रवाई कर रहा है.

उन्होंने बताया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वत पहचान करने और इसे ब्लॉक करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गणितीय पद्धति का उपयोग करने का आग्रह किया है. हालांकि, भारतीय संदर्भ में यूट्यूब समस्याओं का सामना कर रहा है, क्योंकि सामग्री क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड की जा रही है और सामग्री की जांच करने के लिए लगाई गई प्रणाली अंग्रेजी भाषा पर आधारित है.

पंजाब सरकार ने दी चेतावनी- कायदे में रहो

चंडीगढ़. पंजाब में एक खालिस्तान समर्थक उपदेशक के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस स्टेशन की घेराबंदी करने के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को ‘पंजाब के दुश्मनों’ को कायदे में रहने या बर्बादी के लिए तैयार हो जाने की चेतावनी दी. यह चेतावनी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से की जल्द जनगणना कराने की मांग

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. इस दौरान श्री बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव […]

You May Like