त्रिपुरा में नई सरकार का शपथ ग्रहण 8 मार्च को, PM मोदी होंगे शामिल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

त्रिपुरा में 8 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी पहुंचेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि “प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है. प्रधानमंत्री 8 मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं.”

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है. सूत्रों ने बताया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार (5 मार्च) को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में त्रिपुरा समेत नगालैंड और मेघालय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा हो सकती है.

कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह?

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार (3 मार्च) को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है. नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय प्रगति के कायल हुए बिल गेट्स, पीएम मोदी से जमकर की भारत की तारीफ

Share on Social Mediaमाइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. इसके बाद बिल गेट्स ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन, भारत की जी20 अध्यक्षता और कई जरूरी मुद्दों पर बातचीत हुई है. अपने आधिकारिक ब्लॉग गेट […]

You May Like