संसद में उद्धव गुट को लगा झटका, शिवसेना दफ्तर पर शिंदे को कब्जा मिला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

मुंबई . महाराष्ट्र विधानसभा के बाद अब संसद का शिवसेना दफ्तर भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आवंटित कर दिया गया है. लोकसभा सचिव ने मंगलवार को पत्र के जरिए इसकी जानकारी दी. इस बीच, शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में बने दफ्तर को भी अपने अधिकार में ले लिया.

शिंदे समर्थक शिवसेना नेता राहुल शेवाले के पत्र के जवाब में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद भवन में शिवसेना कार्यालय के लिए निर्धारित कक्ष पार्टी को आवंटित किया गया है. निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे चुनाव चिह्न ‘तीर-धनुष’ भी आवंटित किया था.

इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी सचिव संजय भाऊराव मोरे ने मीडिया संस्थानों को अनुरोध करते हुए एक पत्र जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि इसे शिवसेना कहें, न कि शिंदे खेमा.

वहीं, कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने एक बयान जारी कर कहा कि हम मुंबई में शिवसेना भवन या पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे से जुड़ी किसी भी अन्य संपत्ति को लेने में दिलचस्पी नहीं रखते.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैदराबाद में कुत्तों ने चार साल के मासूम को नोचकर मार डाला

Share on Social Mediaहैदराबाद . हैदराबाद में चार साल का मासूम प्रदीप आवारा कुत्तों का शिकार बन गया. राह चलते कुछ कुत्ते पीछे से आए और उसे घेर लिया. बच्चे के पेट में जख्म हो गए और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर […]

You May Like