मोबाईल फोन लूट करने वाला आरोपी रोहित कुमार साहू गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 48 Second

रायपुर. प्रार्थी रोहित कुमार यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सवाडिया राईस मिल गोगांव में विगत 05-06 माह में काम करता है तथा मजदूर क्वार्टर में रहता है. प्रार्थी दिनांक 09.02.2023 के सुबह 08.00 बजे करीबन सरोरा से गणेश ढ़ाबा होते हुये सवाडिया राईस मिल जा रहा था. इसी दौरान गणेश ढ़ाबा के पीछे पहुंचा था कि एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर उसके पेंट के जेब में रखे 02 नग मोबाईल फोन को प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर लूट कर फरार हो गया. जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 62/2023 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये. इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भनपुरी निवासी राजेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा गया. घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया.

 आरोपी राजेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे लूट की 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 31,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.

गिरफ्तार आरोपी- राजेन्द्र कुमार साहू पिता गांधी लाल साहू उम्र 28 साल निवासी जटगढ़ थाना कुमना जिला नुवापाड़ा उड़ीसा हाल पता-भनुपरी दुर्गा स्वीट्स थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है डार्क चॉकलेट

Share on Social Mediaइन दिनों डार्क चॉकलेट को सर्वश्रेष्ठ सुपरफूड्स में एक माना जा रहा है. यदि आप भी इसे पसंद करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. विशेषज्ञों का कहना है कि डार्क चॉकलेट की हर बाइट आपके दिल को स्वस्थ रखने ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने […]

You May Like