अमेरिका ने  भारत को अपना महत्वपूर्ण साझेदार बताया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

वाशिंगटन .  अमेरिका ने एक बार फिर भारत को अपना महत्वपूर्ण साझेदार बताया है. अमेरिका का यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन सहित शीर्ष अमेरिकी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण दौरे पर वाशिंगटन पहुंचने से पहले आया है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार देर शाम डोभाल की अगले हफ्ते होने वाली वाशिंगटन यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जिनमें व्यापार क्षेत्र, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी सहयोग भी शामिल है.

पटेल ने कहा कि वह आगामी बैठकों के मद्देनजर इस पर अधिक जानकारी नहीं देना चाहेंगे. यह (भारत-अमेरिका संबंध) हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत महत्वपूर्ण है. हालांकि अभी तक दोनों देशों ने डोभाल की यात्रा की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

भारत-चीन की स्थिति पर रख रहे बारीक नजर

चीन और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर अमेरिका ने कहा कि हम स्थिति पर बारीक नजर रख रहे हैं. हमें खुशी है कि जो तनाव 2020 से लगातार बना हुआ था, बीते दिसंबर में दोनों ही देश विवादित सीमा से पीछे हट गए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार देर शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2020 में लद्दाख सीमा संघर्ष दोनों पक्षों के बीच प्रमुख मुद्दा बना हुआ है. अमेरिका हर स्थिति की निगरानी कर रहा है. राहत की बात ये है कि दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित हो गई है. अप्रैल 2020 से, भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति पर कई दौर की राजनयिक और सैन्य स्तर की बैठकें भी हुई हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

OLA कैब्स के CEO पर 15 हजार रुपए का जुर्माना

Share on Social Mediaबेंगलूरु . ओला कैब्स के सीईओ भाविश अग्रवाल को एक कैब यूजर को 15,000 रुपए हर्जाने के रूप में देने होंगे. यह राशि बेंगलूरु के कैब उपयोगकर्ता विकास भूषण को दिए जाएंगेे, जिन्होंने कैब में एसी चालू नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता न्यायालय में वाद […]