हरनाज सिंधू का ड्रीम गाउन मे क्या है खास जो सुष्मिता सेन और लारा दत्ता तारीफ करते नही थक रही

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 52 Second

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और लारा दत्ता के नक्शेकदम पर चलते हुए हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) भी साल 2021 में मिस यूनिवर्स बनीं. हाल ही में हरनाज ने अमेरिका की सुंदरी को साल 2022 का क्राउन पहनाया. मिस यूनिवर्स पीजेंट के लिए हरनाज ने अपने लिए एक खास तरह का गाउन तैयार करवाया था, जिसके पीछे का मकसद जान कर सुष्मिता-लारा इमोशनल हो गईं. दोनों पूर्व ब्रम्हांड सुंदरियों ने हरनाज पर जमकर प्यार लुटाया.

हरनाज ने दो खूबसूरत हस्तियों को दिया ट्रिब्यूट

अपने सोशल मीडिया पर हरनाज ने लिखा, ‘मिस यूनिवर्स में अपने अविश्वसनीय देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह मेरा सबसे बड़ा सम्मान और आभार है. मिस यूनिवर्स के रूप में मेरे फाइनल वॉक के लिए मैं @officialsaishashinde और उनकी टीम को इस ड्रीम गाउन को बनाने के लिए पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकती. सच! भारत की इन दो अविश्वसनीय महिलाओं को एक बड़ी श्रद्धांजलि, आप मिस यूनिवर्स बनने के बाद से हमारे देश को गौरवान्वित कर रही हैं @sushmitasen47 और @larabhupathi, मैं वास्तव में आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं…यह आपके और भारत के लिए है.

सुष्मिता (Sushmita Sen) ने हाल ही में हरनाज की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने उनका गाउन देखा. मुझे लगता है कि यह एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है. मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देने के लिए पर्सनली उन्हें गले लगाने का इंतजार कर रही हूं. क्योंकि वह अपने साथ इतने जरूरी सफर और पल में… अपने देश की विरासत को लेकर चल रही थीं. लारा और मुझे वहां उनके साथ देखना सपने जैसा था. तो हरनाज़, अगर आप देख रही हैं, तो सबसे बड़ा हग आपका इंतजार कर रहा है, मेरी जान. आपने हमें गौरवान्वित किया है और हमें गौरवान्वित करना जारी रखेंगे. उसके लिये आपका धन्यवाद.

लारा दत्ता (Lara Dutta) ने भी उनपर टिप्पणी की थी और कहा था, ‘आप हमेशा हीरे की तरह चमकते रहें !! अपने विनम्र, अद्भुत, मजबूत आत्म सिस्टा बने रहें!!! यहां आप जैसे बच्चे को देख रही हूं !!!!! सभी के लिए शुभकामनाएं. वह अभी आना बाकी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ 146 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 146 जोड़े विवाह बंधन में बंधे. सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयुष कॉलेज परिसर मरवाही में वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ. सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष […]

You May Like