सुब्रत रॉय के अकाउंट होंगे जब्त

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बाजार नियामक सेबी ने सहारा ग्रुप की एक कंपनी, उसके प्रमुख सुब्रत रॉय और कंपनी के तीन अन्य अधिकारियों से 6.42 करोड़ रुपए वसूलने के लिए उनके बैंकखाते, डीमैट खाते, म्यूचुअल फंड और लॉकर जब्त करने का फरमान सुनाया है. यह कार्रवाई सुब्रत रॉय के अलावा अशोक रॉय चौधरी, रविशंकर दुबे और वंदना भार्गव के खिलाफ होगी. सेबी ने अपने नोटिस में सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड हाउस को इनके लॉकर या खातों से निकासी की मंजूरी नहीं देने का निर्देश दिया है.

सेबी ने अपने नोटिस में सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे इनमें से किसी के भी डीमैट खातों से निकासी की मंजूरी न दें. हालांकि, इन लोगों को अपने खातों में जमा करने की छूट होगी. इसके अलावा सेबी ने सभी बैंकों को इन डिफॉल्टर्स के खातों के अलावा लॉकर को भी कुर्क करने को कहा है. सेबी ने गत जून में जारी अपने आदेश में सहारा समूह की फर्म और उसके चार प्रमुख अधिकारियों पर कुल छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की थी ख़ुदकुशी, उनकी हत्या हुई थी

Share on Social Mediaअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूपकुमार शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. अस्पताल के शवगृह में काम करने वाले शाह ने दावा किया कि सुशांत की हत्या हुई थी. उसकी गर्दन-शरीर चोट के निशान थे. इसकी जानकारी […]

You May Like