रणथंभौर टाइगर सफारी फिर हुई महंगी: रणथंभौर में टाइगर सफारी की फीस एक साल में दूसरी बार बढ़ी है

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी के रेट एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं. जिसके बाद अब एक बार फिर पर्यटकों को टाइगर सफारी के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको बता दें कि इस साल दो बार दरें बढ़ाई जा चुकी हैं.

वर्ष 2016 से रणथंभौर में टाइगर सफारी के रेट लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. वर्ष 2016 में वन विभाग ने टाइगर सफारी की दरों में हर साल दस प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया था. तब से लगातार हर साल राशि में दस फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि करीब एक साल पहले वन विभाग ने साल में दो बार राशि में दस फीसदी की बढ़ोतरी की थी. और इस बार भी टाइगर सफारी के रेट दो बार बढ़ाए गए हैं.

एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को अलग से भुगतान करना होगा

रणथंभौर के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग एक साल पहले से शुरू हो जाती है. ऐसे में रणथंभौर में जनवरी से मार्च और उसके बाद की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग की गई है. जिसके बाद अब विभाग से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सैलानियों से भी अंतर राशि ली जाएगी. मामले को लेकर रणथंभौर के पर्यटन डीएफओ संदीप चौधरी का कहना है कि राज्य सरकार के आदेश पर रणथंभौर में गाइड और वाहन शुल्क बढ़ा दिया गया है. नई दरें लागू कर दी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु घासीदास बाबा शोभायात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सुशील सन्नी अग्रवाल

Share on Social Mediaरायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के संतोषी नगर भैरव नगर में सतनाम साक्षी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के महान संत श्री गुरु घासीदास बाबा जी के शोभा यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवम अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष […]

You May Like