Twitter ने एलन मस्क के हवाई जहाज पर नज़र रखने वाले अकाउंट को किया सस्पेंड, बदली कंपनी पॉलिसी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 16 Second

एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) की कमान संभालते ही कहा था कि वो किसी भी ट्विटर (Twitter) अकाउंट को सस्पेंड नहीं करेंगे, भले ही वो अकाउंट सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं हो. उन्होंने कहा था कि फ्री स्पीच के प्रति यह उनकी प्रतिबद्धता है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नामचीन हस्तियों के अकाउंट्स बहाल भी किए थे. लेकिन अब ट्विटर ने एक ऐसे अकाउंट को सस्पेंड किया है, जो कथित तौर पर मस्क के प्राइवेट जेट पर नज़र रख रहा था. ट्विटर ने 20 साल के यूजर का अकाउंट महज इस वजह से सस्‍पेंड कर दिया, क्‍योंकि वह मस्‍क के प्राइवेट जेट के मूवमेंट को ट्रैक करता था. हालांकि, यह कोई जासूसी नहीं थी क्‍योंकि यूजर को इसकी जानकारी एक सार्वजनिक प्‍लेटफॉर्म से मिलती थी

ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर अकाउंट हुआ बंद

ट्विटर ने एलन मस्क के जेट को ट्रैक करने और उनकी लोकेशन पर नजर रखने वाले जैक के अकाउंट @ElonJet को प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सस्पेंड किया है। ट्विटर ने इसे निजता का हनन बताया और जैक स्वीनी के ट्विटर अकाउंट @ElonJet को सस्पेंड कर दिया।

जैक ने अपने पर्सनल अकाउंट से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि उनका @ElonJet अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जैक के 30 अन्य अकाउंट्स को भी बंद किया गया है, जिनसे अन्य मशहूर हस्तियों के निजी जेट की ट्रैकिंग की जा रही थी। ट्विटर ने कहा कि किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर करने वाले ट्वीट्स जो रियल-टाइम या डे के नहीं हैं, को संशोधित नीति के तहत अनुमति दी जाती है। यानी इस तरह की पोस्ट को नियमों का उल्लंघन नहीं कहा जाएगा।

मस्क ने भी किया ट्वीट

मस्क ने एक ट्वीट में कहा, “किसी भी व्यक्ति के रीयल-टाइम और लोकेशन की जानकारी को ट्रैक करने वाले डॉक्सिंग अकाउंट्स को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह शारीरिक सुरक्षा उल्लंघन है।” इसमें रीयल-टाइम लोकेशन की जानकारी देने वाली साइटों के लिंक पोस्ट करना भी शामिल है।” दरअसल, डॉक्सिंग का मतलब घर का पता या फोन नंबर जैसी पहचान की जानकारी को दुर्व्यवहार के लिए ऑनलाइन पोस्ट करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान की बेटी IPS प्रीति  जैन बनी प्रदेश की पहली महिला IPS जिसे केंद्र मे वित्त मंत्रालय में मिली नियुक्ति

Share on Social Mediaकेंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय में पहली बार राजस्थान से आईपीएस ऑफिसर की नियुक्ति की है. भारत सरकार ने आईपीएस प्रीति जैन (IPS Preeti Jain) को राजस्थान (Rajasthan) से दिल्ली (Delhi) बुलाया है, जहां सरकार ने उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी की […]