ना करें सर्दियों में मोजे पहनकर सोने की गलती, आ सकती हैं ये समस्याएं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 12 Second

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग मौजे पहनना पसंद करते हैं. शरीर में सबसे ज्यादा ठण्ड का अहसास पैरों में ही महसूस होता हैं. पैरों में ठण्ड से बचने के लिए मौजे के बेहतर उपाय हैं, लेकिन कई लोग रात को सोते समय भी मौजे पहनकर ठण्ड से बचने का विचार करते हैं.

आपकी यह सोच आपकी ही सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. जी हां, इस तरह का आलसपन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. मोजे पहनकर सोने से शरीर को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ जाता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. तो आइये जानते हैं क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन में समस्या

सोते समय मोजे पहनने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है. सोते समय ज्यादा टाइट मोजे पहनने से ब्लड फ्लो कम हो सकता है. अगर आप सर्दियों में पैरों को गर्म रखना चाहते हैं, तो ढीले मोजे पहनकर ही सोएं.

शरीर का तापमान बढ़ सकता है

रात में सोते हुए मोजे पहनने के कारण शरीर का तापमान बढ़ सकता है. अगर आपके मोजे से एयर पास नहीं होती है, तो यह ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है. इससे सिर में गर्मी चढ़ सकती है और बेचैनी की समस्या हो सकती है.

हाइजीन की प्रॉब्लम

अगर आप दिनभर मोजे पहनकर घूमते हैं और उसी मोजे को पहनकर रात में सो जाते हैं तो इससे दिनभर की धूल और मिट्टी आपके स्किन पर एलर्जी का कारण भी बन सकती है.

स्किन एलर्जी

आप दिनभर जो मोजे पहन कर घूमते हैं, उनमें धूल-मिट्टी चिपक जाती है. ऐसे में, रात में इन मोजों को पहन कर सोने से पैरों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा कई लोगों को नाएलॉन से बने मोजे सूट नहीं करते हैं. अगर आप लंबे समय तक मोजे पहनते हैं, तो इससे स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

नसों में पड़ सकती है गांठ

कसे हुए मोजे पहनकर सोने से आपके पैरों की नसों में गांठ पड़ने का खतरा रहता है. दरअसल, टाइट मोजे से जब खून का दबाव इन नसों पर पड़ता है, तो वो खून को आगे बढ़ाने के लिए जगह बनाने की कोशिश करती हैं. जिसके चलते नसों में मुड़ाव आ जाता है और गांठ पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

हार्ट पर पड़ता है बुरा असर

रात में मोजे पहनकर सोने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, टाइट मोजे पहन कर सोने से पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है. इसकी वजह से हार्ट को खून पंप करने में अधिक जोर लगाना पड़ता है. इसके कारण सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है.

नींद में परेशानी

अगर आपके मोजे टाइट हैं, तो इससे आपको रात के समय अच्छी नींद लेने में भी परेशानी हो सकती है. टाइट मोजे पहनकर सोने से आप असहज महसूस कर सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप सोते समय मोजे उतार दें.

मौजो को लेकर बरतें यह सावधानी

एक अध्ययन के मुताबिक अगर आप रात को सोते वक्त सॉक्स पहनकर सोना चाहते हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आपका मोजे साफ हों. साथ ही जिस सॉक्स को आप पहनते हैं, वो बिल्कुल ढीला हो और कॉटन के कपड़े का बना हुआ हो. भूलकर भी सोतो समय नाइलॉन या किसी अन्य मोटे कपड़े से बने सॉक्स को ना पहनें, जिसमें से हवा पास ना हो रही हो.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी छूट:  अश्विनी वैष्णव

Share on Social Mediaट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को मिलने वाली छूट को लेकर रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बड़ी जानकारी दी है. रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट (Railway Concession to Senior Citizen) को बहाल करने जा रहा है. […]

You May Like