कोरबा पुलिस ने गुम हुए 170 मोबाइल लौटाए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरबा. कोरबा पुलिस ने गुम हो गए 170 मोबाइल को खोजकर लोगों को दिए गए. कुछ महीने पहले ही 130 मोबाइल दिए गए थे. अब तक तीन सौ से अधिक मोबाइल रिकवर कर लोगों को दिए ज चुके हैं.
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुम हुए मोबाइल खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस करने के निर्देश सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को दिए गए हैं . निर्देश के पालन में सायबर सेल कोरबा टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल को तकनीकी आधार पर लगातार खोजा जा रहा है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में एसपी संतोष सिंह द्वारा 170 नग गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस सौंपा गया. मोबाइल मालिकों ने मोबाइल वापस पाकर कोरबा पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ दी थी , किंतु कोरबा पुलिस के प्रयासों से उन्हें मोबाइल वापस प्राप्त हुआ है , इसके लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया .इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी , सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू , आरक्षक डेमन ओगरे , रवि चौबे , वीरकेश्वर प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chhattisgarh News: लालच में आकर डिप्टी कलेक्टर की पत्नी हो गई ठगी का शिकार

Share on Social Mediaरायपुर. विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक डिप्टी कलेक्टर की पत्नी से 6.70 लाख की ठगी हो गई. महिला की सोशल मीडिया में लंदन की डेसमन किस नाम के युवक से दोस्ती हुई. उसने खुद को कारोबारी बताया. उनके बीच कुछ दिन चैटिंग के […]

You May Like