मछली पकड़ने फेंका जाल और फंसा मगरमच्छ, फिर क्या हुआ जानें

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 32 Second

जगदलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमच्छ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट की मादा मगरमच्छ फंसा गई। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया। जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते गांव मे हड़कंप मच गया। डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए शैक्षणिक सत्र के लिए आंगनबाड़ी और स्कूलों का रंग-रोगन

Share on Social Mediaनए शैक्षणिक सत्र चालू माह के 16 जून से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के आकर्षण और मनोरंजन के हिसाब से  खूबसूरत पेंटिंग, रंग-रोगन और मरम्मत कर शासकीय स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने की तैयारी जोर-शोर से की […]

You May Like