IPL के मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने मारी बाजी, पहले सीजन में जीतकर रचा इतिहास

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज खेल गए IPL 2022 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

गुजरात ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 18.1ओवर में 3 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। GT की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, आर. साई किशोर ने दो विकेट झटके।

गुजरात की खराब शुरुआत

131 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पॉवर-प्ले में टीम सिर्फ 31 रन ही बना पाई।

साहा ने 5 रन और मैथ्यू वेड ने सिर्फ 8 रन बनाए। साहा को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, मैथ्यू वेड का विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में आया। वेड का कैच रियान पराग ने लपका।

हार्दिक की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने संजू सैमसन, जोस बटलर और शिमरन हेटमायर के विकेट अपने नाम किए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल : इनके बनेंगे बिगड़े काम

Share on Social Mediaमेष राशि (Aries) स्वास्थ्य में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।  आप उर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ बेहतर ही होगी।  नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का हल मिल सकता है। आपको धन का भी लाभ हो सकता है।  आपके प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट […]

You May Like