कवर्धा में जलाऊ लकड़ी ले कर जाते हुए वन विभाग ने दबोचा

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

कवर्धा वनमण्डल के पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र अंतर्गत रहमानकांपा परिसर में विगत दिनों उड़नदस्ता दल और पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र के परिसर रक्षक की संयुक्त टीम ने रहमानकांपा से बंदौरा मार्ग पर अवैध रूप से सायकल से जलाऊ लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा।

टीम ने भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17599/01 दर्ज कर नवलयादव ग्राम रहमानकांपा, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम से 1 हीरो सायकल तथा 25 किलोग्राम जलाऊ लकड़ी जब्त किया गया।
इसी प्रकार इसी परिक्षेत्र अंतर्गत रहमानकांपा परिसर में उड़नदस्ता दल और पंडरिया पूर्व परिक्षेत्र के परिसर रक्षक की संयुक्त टीम ने सैगोना से बंदौरा मार्ग पर अवैध रूप से सायकल से जलाऊ लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा।
टीम ने भारतीय वनाधिनियम 1927 की धारा 52 के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्र. 17599/02 दर्ज कर दुलार ग्राम सैगाना तहहसील पंडरिया से 1 नग सायकल तथा 45 किलोग्राम जलाऊ लकड़ी, पुनीलाल बैगा ग्राम सैगाना तहसील पंडरिया से 1 नग सायकल तथा 45 किलोग्राम जलाऊ लकड़ी और जीवनराखन बैगा ग्राम सैगाना तहहसील पंडरिया से 1 नग सायकल तथा 40 किलोग्राम जलाऊ लकड़ी जब्त कर सुपुर्द में लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश: गोयल

Share on Social Mediaभारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश है। यहां वैश्विक निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर हैं। इसलिए उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेवा क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान देने की […]