16 साल की लड़की की शादी रुकवाई, ससुराल वालों को बारात लाने से रोका

Share on Social Media

बिलासपुर में पुलिस ने रविवार को 16 साल की लड़की की शादी रुकवा दी। गांव में वैवाहिक रस्में पूरी कर बारात का इंतजार हो रहा था। तभी पुलिस खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर उसके ससुरालवालों से संपर्क कर उन्हें बारात नहीं लाने की चेतावनी दी। साथ ही परिजनों से शपथ पत्र भी लिया। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के डायल 112 को रविवार दोपहर सूचना मिली कि बिल्हा क्षेत्र के ग्राम दुर्गडीह में नाबालिग लड़की के परिजन उसकी शादी रचा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने बाल संरक्षण इकाई की टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टीम पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि 16 साल की लड़की की शादी कराई जा रही है।
बाल संरक्षण अधिकारी के साथ ही महिला बाल विकास विभाग व केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित संस्था चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस लेकर गांव में लड़की के परिजनों को समझाइश देने लगे। लेकिन, उसके परिजन बदनामी और शादी टूटने के बाद दोबारा शादी नहीं होने बहानेबाजी करते रहे और अड़ गए। तब उन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तत कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही लड़की के ग्राम मोहभट्‌ठा स्थित ससुरालवालों को भी बारात नहीं लाने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति-पत्नी ने सब्बल से किया हमला, गले में भी घुसेड़ा; जैन समाज के व्यापारियों ने बंद की दुकानें

Share on Social Mediaधमतरी में सोमवार को एक व्यापारी की नृशंस हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में पति-पत्नी ने व्यापारी के सिर पर सब्बल से इतनी जोर वार किया कि उसके दो टुकड़े हो गए। इसके बाद सब्बल उसके गले में घुसेड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची […]