श्रीलंका में गृह युद्ध का खतरा, विरोधी भी उग्र

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 22 Second

श्रीलंका में आर्थिक संकट से उपजा असंतोष अब गृह युद्ध की वजह बन सकता है। सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए। जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं। उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया। वहीं, इस बात की जानकारी मिलने पर बेस के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई है।

इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने बताया कि इलाज के लिए 217 घायल भर्ती किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झूठी कहानी का अंत: फर्जी शिकायत पर दर्ज होगा केस, ऐसे रची साजिश

Share on Social Mediaरायपुर में सोमवार को हुई लूट की वारदात में बड़ा खुलासा हुआ। जिस शख्स ने लूट की शिकायत करवाई थी। वही इस वारदात का मास्टरमांइड निकला। इस शख्स पर अब पुलिस फर्जी शिकायत करने का केस दर्ज करेगी। अपने साथ लूट का दावा करने वाले 10 लाख […]

You May Like