CM Bhupesh Baghel: भेंट-मुलाकात: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की नहीं मिली एक भी शिकायत

Share on Social Media

CM Bhupesh Baghel News

cm bhupesh baghel

CM Bhupesh Baghel ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के छठवें दिन सूरजपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजस्व अमले को निचले स्तर पर काम करने की जरूरत है, राजस्व रिकार्ड की दुरुस्ती और नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन उचित ढंग से समय सीमा पर पूर्ण हों। वन अधिकार का पट्टा वितरण में यह ध्यान रखें कि हितग्राहियोें को वास्तविक कब्जा पर पट्टा मिले। यह भी सावधानी रखें कि वास्तविक हितग्राही को ही ’वन अधिकार पट्टा वितरित किया जाए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 6 दिनों में सरगुजा संभाग के 5 विधानसभा क्षेत्रों सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव और प्रेमनगर में 20 स्थानों का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यहां चल रहा था बाल विवाह, फिर प्रशासन पहुंचा और हुआ ये...

Share on Social Mediaबाल विवाह जैसी समाजिक कुरीति को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अभिलाषा बेहार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम के […]

You May Like