भक्तों के लिए आज से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Share on Social Media

केदारनाथ मंदिर शुक्रवार, 6 मई को सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया। छह महीने बाद प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर के कपाट खुलने पर आज केदारनाथ धाम में 10,000 से अधिक तीर्थयात्री मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई जिसमें विश्व के कल्याण की कामना की गई। हजारों भक्तों के हर-हर महादेव के जयकारों के बीच सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधिविधान से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले।

इससे पहले अ‍क्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए थे। अब अगली बारी बदरीनाथ धाम की है। 8 मई को सुबह बदरीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। पिछले 2 साल से कोरोना महामारी की वजह से बेहद कम संख्‍या में भक्‍तों को मंदिर में दर्शन की इजाजत दी गई थी, लेकिन इस बार संख्‍या बढ़ा दी गई है और नियमानुसार केदारनाथ धाम में एक दिन में 12 हजार, बद्रीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में 7 हजार, यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

कैलाश पर्वत के बाद केदारनाथ को भगवान शिव का दूसरा सर्वोच्‍च धाम माना जाता है। कहते हैं कि यह मंदिर पांडवों ने सबसे पहले बनवाया था। उसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य ने इसकी स्‍थापना की और फिर तब से कालांतार में एक के बाद एक स्‍थानीय राजाओं ने मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अब यहां पर हर साल लाखों की संख्‍या में भक्‍त दर्शन करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, हीट वेव मैनेजमेंट और मानसून की तैयारियों का लिया जायजा

Share on Social Mediaयूरोपीय देशों की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने और मानसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक महत्‍वपूर्ण बैठक की। मौजूदा वक्‍त में देश के कई हिस्सों […]

You May Like