जल संसाधन विभाग के इंजीनियर को सीएम ने निलंबित करने आदेश दिया

Share on Social Media

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल में जल संसाधन विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर उमाशंकर राव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ने शिकायत की थी कि कनहर अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना प्रभावितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। उनका व्यवस्थापन भी नहीं हो पाया है। नाराज मुख्यमंत्री ने AE को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके आधे घंटे के भीतर जल संसाधन विभाग ने भी निलबंन आदेश जारी कर दिया।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के डौरा में चौपाल लगाई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला कबिलासो ने राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने वहीं महिला को राशन कार्ड बनाकर दिया। चौपाल के दौरान ही राशन कार्ड बन गया तो खुद मुख्यमंत्री ने महिला को सौंपा। मुख्यमंत्री ने पूछा, अब तो खुश हो दाई । मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठीं और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये। मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे, आज तुरन्त मोर काम हो गे हे’। बुधवार को भी मुख्यमंत्री के सामने ऐसे मामले आए थे।

सामरी विधानसभा में कुसमी की एक बुजुर्ग महिला ने गरीबी रेखा से उसका नाम नहीं होने की शिकायत की थी। उसका कहना था इसके लिए वह सरकारी कार्यालयों में भटक रही है।
इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने कुसमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे को निलंबित कर दिया था। उस समय भी अधिकारियों को हिदायत दी गई थी कि लगातार हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्रवाई निश्चित है, इतना समझ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम के दौरा अनति देवी की जिन्दगी के लिए उजियारा लेकर आया

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज ग्राम आरागाही में भ्रमण वहां के निवासी दृष्टिबाधित बच्चों की मां अनति देवी की जिन्दगी के लिए उजियारा लेकर आया। गौरतलब है कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल का आज रामानुजगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम आरागाही में पड़ाव हुआ।मुख्यमंत्री श्री […]