विधायक विकास उपाध्याय ने लगातार दो दिनों में अत्यधिक गन्दे नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कराया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्रांतर्गत रायपुर पश्चिम-49 में सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24 व संत रामदास वार्ड क्र.25 में कृष्णा नगर, गली नं.01 सहित दोनो वार्डों में स्थित वृहद् नाले एवं नालियों की सफाई कराने स्वयं 40 सफाई कर्मियों के साथ लगातार दो दिनों से लगे रहे।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र.24 एवं वार्ड क्र.25 अन्तर्गत गन्दे नाले एवं नालियों से आ रही बदबू के कारण आम नागरिक बेतहाशा परेशान थी। जब इस बात की खबर विधायक विकास उपाध्याय को मिली तो उन्होंने तत्काल नाले एवं नालियों का निरीक्षण किया, तत्पश्चात् तुरंत नगर निगम के जोन आयुक्त को नाले एवं नालियों की सफाई कराने निर्देशित किया और 40 सफाई कर्मियों के साथ स्वयं विकास उपाध्याय साफ-सफाई व स्वच्छता को दृष्टिगत् रखते हुए दो दिनों से लगातार नाले एवं नालियों की सफाई में लगे रहे। सफाई के इस अभियान में जोन अध्यक्ष, मनीराम साहू, पार्षद, जोन क्रमांक-07 के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित आमजन एवं कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव: सांस्कृतिक संध्या बनी यादगार

Share on Social Media क्रांतिवीर गुण्डाधूर’’ नाटक को लोगों ने सराहा रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के तारतम्य में आज आयोजित सांस्कृतिक संध्या लोगों के लिए यादगार बन गई। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत सरगुजा जिले के करमा नृत्य की प्रस्तुति से हुई। इस […]

You May Like