शिवनाथ नदी में मिली युवक की लाश, ड्यूटी से घर आया, लौटा नहीं, फोन की घण्टी भी बजती रही

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दुर्ग में शिवनाथ नदी के किनारे महमरा एनीकट के पास एक युवक का शव मिला है। शव को पानी से जब बाहर निकाला गया। उसकी पहचान असिस्टेंट लोको पायलेट एस गौरी प्रसाद (37 वर्ष) के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक के छोटे भाई एस महेश कुमार ने की। पुलगांव पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एस महेश कुमार ने बताया कि वह न्यू खुर्सीपार वार्ड- 32 का निवासी है। उसका बड़ा भाई एस गौरी प्रसाद पिता एस कृष्णा (37 वर्ष) चरोदायार्ड में असिस्टेंट लोके पायलट था। 10 मार्च की सुबह ड्यूटी पर गया था। वहां से ड्युटी खत्म करके दूसरे दिन 11 मार्च को घर आया था। इसके बाद वह घर से कार लेकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया।वह देर रात तक घर नहीं लौटा।
इसपर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क किया तो घंटी गई, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से बात की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद एस महेश भाई की तलाश में निकला। खोजबीन करते-करते शनिवार सुबह वह दुर्ग होते हुए शिवनाथ नदी की तरफ गया। दूर से उसे महमरा एनीकट के पास उसकी कार खड़ी दिखी। जब वह नजदीक पहुंचा तो देखा कि एनीकट में किसी का शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद एस महेश ने आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से उसे बाहर निकाला तो शव उसके भाई का था। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के मान-सम्मान से सभ्य समाज और संस्कृति की पहचान होगी: भूपेश

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। इसे हम सभी को गहराई से समझना […]

You May Like