बस्तर में नक्सलियों से मुकाबला के लिए डीएसएफ फोर्स का गठन, 7 जिले में होती तैनात

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

बस्तर में अब नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स (DSF) नवीन कैडर का गठन किया जाएगा। यह फोर्स बस्तर के सातों जिलों में तैनात होगी। इस फोर्स में मुख्य रूप से सरेंडर नक्सली, नक्सल पीड़ित और सहायक आरक्षकों को लिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स गठन करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश कर घोषणा की है। CM ने बताया कि पिछले कई सालों से जिन आरक्षकों का प्रोमोशन और वेतन वृद्धि नहीं हो पाई है इस घोषणा से उनकी वेतन वृद्धि और प्रमोशन हो सकेगा।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स से बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि इसमें हर जिलों में कितने सरेंडर नक्सली, नक्सल पीड़ित और सहायक आरक्षकों की भर्ती की जानी है इसकी गाइडलाइन अभी नहीं आई है। गाइडलाइन आने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में पूरे संभाग में लगभग 3 हजार सहायक आरक्षक हैं। इनमें कई सरेंडर नक्सली भी शामिल हैं।

कई सालों से रुका है प्रमोशन
बस्तर में कई सहायक आरक्षकों का सालों से प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि भी रुकी हुई है। इसके अलावा कई नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्यों ने नौकरी के लिए भी आवेदन दिया है। इस फोर्स के गठन होने से इनको सीधा लाभ मिलेगा। नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवार के सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स में भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरानी पेंशन योजना की बहाली होने से जनसंपर्क अधिकारी-कर्मचारी में खुशी की लहर, मिले सीएम से

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश […]

You May Like