जैव ईंधन में मामले में भारत बन सकता है अग्रणी: गोयल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु योद्धाओं अर्थात जलवायु संबंधी समस्याओं से निपटने के कार्य में संलग्न लोगों को तीन कार्य के मुद्दे दिए। उन्होंने जलवायु योद्धाओं से जलवायु से जुड़ी उद्यमिता को एक मिशन के रूप में अपनाने की अपील करते हुए उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि 21वीं सदी के आविष्कारों से जलवायु औचित्य का एक नया सवेरा हो। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रौद्योगिकी में ज्यादा से ज्यादा उद्योग की भागीदारी और निवेश के साथ कार्बन उत्सर्जन से विकास को अलग करने की जरूरत बताई। तीसरा, उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत घर से होनी चाहिए। उन्होंने देशभर में परिवारों से दैनिक जीवन में टिकाऊ, जैविक, प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।

वह एक्सपो 2020 में इंडिया पवेलियन और भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण पर एक विशेष संवाद सत्र ’सिर्फ एक पृथ्वी-पर्यावरण पर एक चर्चा’ को संबोधित कर रहे थे। पीयूष गोयल ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि दुबई एक्सपो में पर्यावरण और स्थिरता चर्चा के केंद्र में रहा। उन्होंने संरक्षण और स्थिरता के लिए निरंतर प्रयास में 25 साल पूरे करने के लिए भामला फाउंडेशन की भी सराहना की। उन्होंने दुबई में वर्ल्ड एक्सपो 2020 में इंडिया पवेलियन को गौरवपूर्ण का स्थान प्रदान देने के लिए यूएई नेतृत्व का भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली में खुशियां बिखेरने महिलाएं तैयार कर रहीं हर्बल गुलाल

Share on Social Mediaकेमिकल रहित गुलाल से निश्चिंत होकर बड़े-छोटे खेल सकेंगे होली रायपुर। रंगों के पर्व होली में खुशियां बिखरने गुलाल का विशेष महत्व है। बाजार में जो गुलाल उपलब्ध होते हैं, उनमें रसायनों की मिलावट के कारण त्वचा पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में कई […]

You May Like