57 साल के टीचर की अश्लील करतूत, दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

भिलाई में 57 साल के एक टीचर ने 15 साल की छात्रा से अश्लील हरकतें की। आरोपी टीचर ने व्हॉट्सऐप पर मैसेज कर पहले छात्रा को जल्दी ट्यूशन क्लास आने के लिए कहा। जब वह पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया और अभद्रता करने लगा। इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं पहुंच गए तो आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भागने की फिराक में था। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एमआईजी कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह (57) घर में ही ट्यूशन क्लासेज का संचालन करता है। उसने क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की को व्हॉट्सऐप पर सोमवार को मैसेज किया और पढ़ाई को लेकर बात करने के लिए जल्दी आने को कहा। इस पर छात्रा शाम को ट्यूशन क्लास पहुंच गई। आरोप है कि ट्यूशन टीचर कमलजीत ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने लगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के निकायों को बनाया जाएगा टैंकर मुक्त: डहरिया

Share on Social Mediaनगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को टैंकरों से वाटर सप्लाई से मुक्त किया जाएगा। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित मिनीमाता सामुदायिक भवन में लगायी गई नई लिफ्ट के लोकार्पण […]