फिश फार्मिंग के नाम पर 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दो अरेस्ट, जाने मामला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

फिश फार्मिंग के नाम पर दुर्ग के 94 किसानों से 5 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाई है। पुलिस इन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड में लेगी। इसके बाद इनसे ठगी के मामले में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अभी भी 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन सभी आरोपियों ने मिलकर 6 राज्यों में 90 करोड़ रुपए की ठगी की है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिजेंद्र कश्यप (43 साल) निवासी फरीदाबाद उत्तर प्रदेश ने अपने साथी विनय शर्मा (24 साल) निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के साथ मिलकर 6 राज्य के किसानों से फिश फार्मिंग के नाम पर ठगी की है। इनके द्वारा फिश फार्चून फार्मिंग के नाम से एक चिट फंड कंपनी संचालित की जा रही थी। इन्होंने छत्तीसगढ़ में सुधीर भंडारी और गुलाब चंद्राकर के साथ मिलकर 94 किसानों से 5 करोड़ 33 लाख से अधिक की ठगी की है। इरुगुड़ा सिकोला गुंडरदेही निवासी किसान देवेश चंद्राकर ने इनके खिलाफ मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने ओम परिसर अपोजिट लाइफ केयर में बकायदा ऑफिस संचालित किया हुआ था।
यहां से ठगी करके भागने के बाद जब आरोपी मध्य प्रदेश पहुंचे तो भोपाल पुलिस ने इन्हें सबसे पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लिया था। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के भीलवाड़ा जेल से 29 जनवरी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कोर्ट में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

राहुल गांधी करेंगे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ

Share on Social Media राहुल गांधी करेंगे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ 3 फ़रवरी को रायपुर आएँगे श्री राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से किया था आमंत्रित राहुल गांधी ने दी सहमति राज्योत्सव स्थल पर होगा कार्यक्रम

You May Like