Read Time:1 Minute, 0 Second
प्रदेश में कोरोना दिन ब दिन गति पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश में 2502 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीँ अकेले रायपुर जिले में 830 मरीजों की पुष्टि हुई है। एक तरफ प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमण की दर 0.5 प्रतिशत थी वहीँ आज इसकी दर बढ़कर 8.05 हो गयी है। बता दें प्रदेश के 17 जिलों में संक्रमण दर 4 प्रतिशत से कम रही। आज प्रदेश भर में 31 हजार 071 सैंपलों की जांच की गयी थी। हालाँकि पहले के मुकाबले आज आंकड़ों में कमी देखी गयी है।
आज सबसे ज्यादा 830 मामले राजधानी रायपुर से आए हैं वहीँ बिलासपुर में 355, रायगढ़ में 227, कोरबा में 246 और जांजगीर-चांपा में 190 मरीजों की पुष्टि हुई है।
