टैक्स जमा नहीं करने पर निगम की सख्ती, 5 घरों के नल कनेक्शन काटे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राजनांदगांव. अगले माह वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. लोगों द्वारा निगम में टैक्स जमा करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 22 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था. अब तक 14 करोड़ तक ही टैक्स वसूली हुई है. निगम द्वारा अब टैक्स वसूली करने सख्ती बरती जा रही है. निगम द्वारा जलकर का टैक्स जमा नहीं करने पर 5 घरों के नलों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है.
नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए राजस्व वसूली में कड़ाई बरती जा रही है. जहां वार्डो में शिविर के माध्यम से राजस्व वसूली की जा रही है. वहीं घर-घर जाकर भी बकाया करों की वसूली की जा रही है. वसूली के दौरान लम्बे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं का नल विच्छेदन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुम्बई में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और दाउदी बोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम शैक्षणिक संस्थान दो एलिवेडेड रोड कॉरिडोर और […]